कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, पुतिन ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद राज्य का सबसे बड़ा आतंकवादी घटना है। मृतकों में यूएई और नेपाल के एक-एक नागरिक के साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के लोग शामिल हैं।
क्या हुआ था?
दोपहर करीब 2:45 बजे, पहलगाम की सुरम्य बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी से नाम पूछकर उनके सिर में गोली मार दी। शुभम महज दो महीने पहले ही शादी करके हनीमून मनाने पहलगाम आए थे। इसके बाद आतंकियों ने अन्य पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
हमले की जिम्मेदारी:
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। शुरुआत में प्रशासन ने केवल एक मौत की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या 26 बताई गई। 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में इलाज दिया जा रहा है।
ऑपरेशन चल रहा:
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर की मदद से भी आतंकियों की तलाश जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले पर दुख जताते हुए भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है।