
विशेषज्ञों की चेतावनी:यह भूकंप 100 फीट से अधिक ऊँची सुनामी लहरें पैदा कर सकता है, लाखों इमारतों को नष्ट कर सकता है और करोड़ों लोगों को बेघर कर सकता है। यह जापान की अब तक की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा हो सकती है, जो 2011 के तोहोकू भूकंप से भी अधिक विनाशकारी साबित हो सकती है। इससे देश में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय संकट पैदा हो सकता है।
नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार:
विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस आसन्न आपदा में 3 लाख लोगों की जान जा सकती हैसुनामी की विशाल लहरें 100 फीट (लगभग 30 मीटर) तक ऊँची हो सकती हैं ,डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 2,15,000 मौतें सुनामी की वजह से होंगी जिसकी कुछ जगहों पर ऊँचाई 30 मीटर (98 फीट) से अधिक हो सकती है
वर्तमान स्थिति: इन नए अनुमानों के साथ ही पूरा देश हाई अलर्ट पर है। जापान सरकार ने तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी है।